Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 11, 2021

सभी सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती करने की तैयारी: मुख्य सचिव ने आदेश किया जारी

 लखनऊ : प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती करने की तैयारी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिव व सचिवों को विभाग में खाली पदों का ब्योरा (अधियाचन) भेजने का आदेश दिया है। 



यह भी निर्देश है कि यदि अफसरों को किसी तरह के उच्च स्तरीय अनुमोदन की जरूरत हो तो तत्काल अनुमोदन लेकर ब्योरा भेजें। सरकार की प्राथमिकता शासकीय कार्यों का त्वरित व समयबद्ध निस्तारण कराना है। विभागों के खाली पदों को जल्द भरा जाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने भेजे आदेश में यह भी लिखा है कि शासन ने इस संबंध में समय-समय पर निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने विभागों को शासन स्तर, विभागाध्यक्ष, निदेशालय, मंडल व जिला स्तर पर रिक्त पदों को भरे जाने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

सभी सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती करने की तैयारी: मुख्य सचिव ने आदेश किया जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link