Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 11, 2021

मौसम अलर्ट: यूपी में अचानक तेज भारी बारिश और आंधी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,

 मानसून की वापसी के बीच मौसम का हाल एक बार फिर से बदल सकता है ऐसी सूचना मौसम विभाग द्वारा मिली है । मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान जवाद विकसित हो रहा है, इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। अचानक तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई गई है, इसकी तीव्रता काफी ज्यादा होगी, जिससे पेड़ और जर्जर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी है।



चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान जवाद बनने जा रहा है। इसका असर उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पर पड़ेगा, जबकि दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब भी प्रभावित हो सकते हैं। किसानों को तैयारी रखने के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। अभी यह कितनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा, इसका क्षेत्रफल कितना होगा, इन सभी बिंदुओं पर आकलन चल रहा है।

मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस वर्ष चार बड़े चक्रवाती तूफान आ चुके हैं, जिसमें ताऊ-ते, यास, गुलाब, शाहीन शामिल हैं। अब नया चक्रवाती तूफान जवाद बन रहा है। उत्तरी अंडमान के समुद्र (बंगाल की खाड़ी) में सोमवार या मंगलवार तक थोड़ा और मजबूत हो सकता है। नामकरण साऊदी अरब ने किया है। जवाद का मतलब उदार होता है, चक्रवात को कुदरत की देन मानकर इसका नामकरण जवाद किया गया है। तूफान के दक्षिणी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों पर 15 अक्टूबर को पहुंचने संभावना है। यह उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा, जिसकी वजह से यहां भारी से अति भारी बारिश की भी संभावना बन रही है|

मौसम विभाग के न्यूमेरिकल वेदर प्रिडिक्शन माडल के अनुसार जवाद उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। जिसकी वजह से बादल छाएंगे और तेज हवा चलने की संभावना बन रही हैं।17 से 18 अक्टूबर तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं|

मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।

मौसम अलर्ट: यूपी में अचानक तेज भारी बारिश और आंधी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link