Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 2, 2021

प्राथमिक स्कूल में हुई मारपीट, प्रधानाध्यापिका ने पति संग मिलकर शिक्षामित्र को पीटा, प्रधानाध्यापिका के खिलाफ दी तहरीर

 महमूदाबाद(सीतापुर)। विकासखंड महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय, मदारपुर में शुक्रवार को प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना अधिक बढ़ कि प्रधानाध्यापिका के पति ने स्कूल आकर शिक्षामित्र के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद किसी तरह शिक्षामित्र ने अपनी जान बचाई। उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।



प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में मनीषा जादौन प्रधानाध्यापिका हैं। वहीं, मनोज कुमार शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। शिक्षामित्र ने बताया प्रधानाध्यापिका ने निरक्षर लोगों की सूची बनाने को कहा था। जिसको तैयार करके प्रधानाध्यापिका को दे दिया था। फिर अगले दिन प्रधानाध्यापिका ने सूची बीआरसी पर जमा करने को कहा। सूची लेकर बीआरसी महमूदाबाद को गए थे। लेकिन कुछ अधूरे फॉर्म होने से वहां से फॉर्म वापस कर दिए गए।


शुक्रवार की सुबह मनोज वह फॉर्म वापस लाकर प्रधानाध्यापिका को दिए तो वह नाराज हो गई। फिर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। अध्यापिका व उनके शिक्षक पति गौरव ने शिक्षामित्र का गला पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मनोज कुमार का शर्ट पूरी तरह फट गया। विद्यालय परिसर में टाइल्स लगा रहे मजदूरों ने दोनों को छुड़ाया। शिक्षामित्र द्वारा 112 नंबर पुलिस व अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। शिक्षामित्र ने रामपुरकलां में तहरीर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर कलां पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

प्राथमिक स्कूल में हुई मारपीट, प्रधानाध्यापिका ने पति संग मिलकर शिक्षामित्र को पीटा, प्रधानाध्यापिका के खिलाफ दी तहरीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link