Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 2, 2021

'टीचर आफ द मंथ' अवार्ड से प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित, बच्चों को पढाकर नवोदय विद्यालय में दिलाई सफलता

 महोबा। मंडलायुक्त के आदेश पर अच्छे शिक्षकों को प्रोत्साहन देने को लेकर टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड की शुरुआत की गई है। जिसमें जैतपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रगोलिया खुर्द के प्रधानाध्यापक मोहनलाल एवं इसी विद्यालय की शिक्षामित्र दया शंकर को खंड शिक्षा अधिकारी जैतपुर गौरव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


प्राथमिक विद्यालय रगोलिया खुर्द में तैनात प्रधानाध्यापक मोहनलाल ने वर्ष 2016 से वर्ष 2021 तक बच्चों को पढ़ाकर नवोदय विद्यालय में सफलता दिलाई है। एबीएसए गौरव शुक्ला ने बताया कि अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। जिसमें जैतपुर के प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र को सम्मानित किया गया है। साथ इस पुरस्कार के लिए खरका के जूनियर विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र परासर, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज चौरसिया को भी चयनित किया गया है। 

'टीचर आफ द मंथ' अवार्ड से प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित, बच्चों को पढाकर नवोदय विद्यालय में दिलाई सफलता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link