Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 2, 2021

बीईओ कार्यालय पर शिक्षकों का धरना

 

बुढ़ाना। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की शाखा बुढ़ाना के अध्यापक शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। बुढ़ाना शिक्षक संघ की अध्यक्ष अलका रानी ने कहा कि शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षकों को विभिन्न निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन करने में समस्याएं आ रही है। किसी अध्यापक पर स्मार्ट फोन अथवा लैपटॉप नहीं है। कही पर नेटवर्क की सुविधा नहीं है। उन्होंने एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी की गैर मौजूदगी में कार्यालय के वरिष्ट लिपिक को दिया। मौके पर सोनिया, सुनीता, अनुपम, शालिनी, रंजीता, आदेश शर्मा, सोमदत्त, सुदेश, दिनेश, अशोक सैनी मौजूद रहे।



बीईओ कार्यालय पर शिक्षकों का धरना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link