Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 2, 2021

स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने तहरीर दी, हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल बंद

 स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने तहरीर दी, हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल बंद

औरैया कस्बे के मानस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी है। साथ ही हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल बंद रखने की बात कही है।

 


शुक्रवार को स्कूल में कक्षा-11 के छात्रों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते एक छात्र के समर्थन में विनपुरापुर, बिहारीपुर और अजब का पूर्वा से कुछ स्कूल आ पहुंचे। स्कूल के शिक्षक व कक्षा-11 का छात्र हिमांशू कुछ समझ पाता तब तक हमलावरों ने हिमांशू की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोट आई है।

प्रधानाचार्य उपेंद्र शास्त्री ने बताया कि घायल छात्र को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। स्कूल के अंदर घुस कर गांव के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत प्रधानाचार्य ने दिबियापुर थाने में की है। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी रही। देर शाम तक हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी।

स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने तहरीर दी, हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल बंद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link