Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 16, 2021

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बच्चों को गाड़ी में बैठाकर घुमाया

 बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बच्चों को गाड़ी में बैठाकर घुमाया 

बाल दिवस पर बच्चों के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम, पं. जवाहर लाल नेहरू के योगदान को याद किया गया 

सिद्धार्थनगर बाल दिवस के मौके पर जिले में रविवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए कुछ लोगों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया तो कुछ लोगों ने बच्चों में उपहार बांटकर उन्हें खुश किया। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बच्चों को अपनी गाड़ी में बैठाकर घुमाया और उनमें उपहार बांटे।



इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी क्षेत्र भ्रमण के दौरान परसोहिया तिवारी एवं सफीपुर में पहुंचे। उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाया और सभी को अपनी गाड़ी में बैठाकर घुमाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे हमारी भावी पीढ़ी के मजबूत आधार हैं। हमें बच्चों की खुशी के लिए कार्य करना चाहिए। समाज के संभ्रात लोगों को बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए।

जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार, करौंदा मसिना में बाल दिवस के मौके पर ग्राम प्रधान प्रभु यादव ने बच्चों को मेडल पहनाया। उनमें मिठाइयां बांटी।

परसा व ढेबरूआ प्रतिनिधि के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अब्दुल क्य्यूम रहमानी फाउंडेशन ने दुधवनियां बुजुर्ग में पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती को मनाई। इस मौके पर जगदीश प्रसाद पांडेय ने कहा कि पं. नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत कराना राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना व विकास की योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करना रहा। आयोजक बदरे आलम ने कहा कि भारत की आजादी के बाद पं. जवाहर लाल जब प्रधानमंत्री बने तो देश बेहद गरीब देश था। उन्होंने देश की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि प्रदीप पथरकट, भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर पाठक, औरहवा के प्रधान दिलीप पांडेय, मो. इब्राहीम,अनिरुद्ध पाठक, संजय पाठक, कमलेश पांडेय, जहीर आलम आदि मौजूद थे।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बच्चों को गाड़ी में बैठाकर घुमाया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link