Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 16, 2021

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के छात्रों को मिलेंगे टेबलेट, स्मार्ट फोन

 प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र जुलाई 2021 में सभी नामांकित छात्रों को टेबलेट और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट एवं स्मार्ट फोन योजना लागू किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में सत्र जुलाई 2021-22 के लिए सभी जागरूकता कार्यक्रमों, प्रमाण पत्र कार्यक्रमों, डिप्लोमा कार्यक्रमों, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों और स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि को 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।




टेबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह के निर्देश पर प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव को इस योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र जुलाई 2021 में सभी नामांकित छात्रों को टेबलेट, स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।


छात्रों का डेटाबेस नोडल अधिकारी की ओर से शासन द्वारा चयनित अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसी भी छात्र छात्रा को कोई प्रार्थना पत्र एवं शुल्क नहीं देना है। अध्ययन केंद्र के छात्रों से संबंधित अपलोड किए गए डाटा में अगर कोई त्रुटि हो तो अध्ययन केंद्र समन्वयक नोडल अधिकारी को सूचित करेंगे। छात्र-छात्राओं को इस बारे में सूचना उनके फोन या ईमेल पर प्रेषित की जाएगी। 


उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के छात्रों को मिलेंगे टेबलेट, स्मार्ट फोन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link