Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 17, 2021

बड़ी कार्रवाई : सीडीओ के औचक निरीक्षण में पंजीकृत 58, उपस्थित मिले 15 बच्चे, बीईओ समेत सभी शिक्षक का रोका वेतन, पढ़े पूरा मामला

 सोनभद्र। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को बभनी और म्योरपुर ब्लाक के गांवों, विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। विद्यालयों में शौचालय, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं में भी खामियां पाई गई। सीडीओ ने इसमें सुधार के निर्देश दिए।


प्राथमिक विद्यालय रासपहरी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका नितिका शर्मा अवकाश पर बताई गई। अन्य शिक्षक उपस्थित थे। पंजीकृत 216 के सापेक्ष 148 बच्चे मौजूद रहे। कम उपस्थिति पर अध्यापकों को चेतावनी दी गई। शौचालय में गंदगी पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्राथमिक विद्यालय म्योरपुर में प्रधानाध्यापिका सुषमा आर्या उपस्थित थीं, जबकि किरन पाल, नीलमा सिंह अवकाश पर थीं। कुल पंजीकृत 58 के सापेक्ष महज 15 बच्चे मौजूद रहे। नारज सीडीओ ने पूरे स्टॉफ और बीईओ म्योरपुर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बीएसए को हिदायत दी कि बिना उनकी अनुमति के सभी का वेतन न दिया जाए। ब्लाक के समीप स्थित विद्यालय में काफी गंदगी मिली। इस मामले में बीडीओ, एडीओ पंचायत की भी जवाबदेही करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा।



प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय किरबिल में शिक्षामित्र सोनी देवी और सहायक अध्यापक अखिलेश बिना सूचना अनुपस्थित मिले। उनका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति और अव्यवस्था पर सीडीओ खासे नाराज दिखे। व्यवस्था में सुधार के साथ बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया प्राथमिक विद्यालय असनहर में प्रधानाध्यापक नितिश कुमार अनुपस्थित रहे। कुल 95 के सापेक्ष सापेक्ष 35 बच्चे ही उपस्थित थे। प्रेरणा तालिका नहीं लगी थी। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक नितिश कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। विद्यालय में किचन गार्डेन के लिए डीसी मनरेगा को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल व बरबे के शौचालय में गंदगी मिली। प्राथमिक विद्यालय खैराडीह में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सीडीओ ने निर्देश दिया। 

बड़ी कार्रवाई : सीडीओ के औचक निरीक्षण में पंजीकृत 58, उपस्थित मिले 15 बच्चे, बीईओ समेत सभी शिक्षक का रोका वेतन, पढ़े पूरा मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link