Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 17, 2021

ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों का लिया जाएगा डाटा

हरदोई। पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (पीजीटी) व प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में चयनित प्रवक्ताओं व शिक्षकों द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में योगदान आख्या देने का क्रम शुरू हो गया है। डीआईओएस का कहना है कि प्रवक्ताओं व शिक्षकों को आमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। ज्वाइन न करने वालों का डाटा संकलित किया जाएगा।



डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा पीजीटी और टीजीटी के तहत जनपद में 28 प्रवक्ता व 239 सहायक शिक्षक दिए गए हैं। इनमें शारीरिक शिक्षा के नौ, गणित के पांच, संस्कृत के 31, गृह विज्ञान के 11, कला के 14, अंग्रेजी के 49, हिंदी के 49, उर्दू के तीन, संगीत गायन का एक, वाणिज्य के तीन, सामाजिक विज्ञान के 61, कुल 239 सहायक शिक्षकों सहित 28 प्रवक्ताओं के प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई थी। जांच के बाद आमंत्रण पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए हैं। प्रधानाचार्यों की बैठक के बाद सभी से पूरा डाटा लिया जाएगा कि कहां कितने शिक्षकों व प्रवक्ताओं ने ज्वाइन किया है।

ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों का लिया जाएगा डाटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link