Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 17, 2021

एबीएसए ने बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल को पकड़ा

कोसीकलां फर्जी रूप से बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार सिंह का अभियान लगातार जारी है। गांव खरौट में बगैर किसी मान्यता के चल रहे एक स्कूल पर उन्होंने छापा मारा। करीब 250 बच्चे पढ़ते हुए मिले। एबीएसए ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर दिया है।



गौरतलब हो कि क्षेत्र में कई कोचिंग सेंटर और स्कूल बिना किसी मान्यता और रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। एबीएसए संजय कुमार सिंह ने अधीनस्थों के साथ गांव खरौट स्थित सेंट जीबी लर्निंग स्कूल पर छापा मारा।


में बच्चे पढ़ते मिले। बताया कि स्कूल में बच्चे पढ़ते मिले। मौके पर करीब 250 से अधिक विद्यार्थी मौजूद मिले। उन्होंने स्कूल के संचालक को बिना मान्यता स्कूल चलाने को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने स्कूल प्रबंधक प्रेम सिंह को तत्काल ही बिना मान्यता के स्कूल को बंद करने और सभी बच्चों का प्रवेश नजदीकी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद

एबीएसए ने बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल को पकड़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link