Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 17, 2021

शिक्षिका का उत्पीड़न करने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

 रामपुर:- 


प्रधानाध्यापिका के मनमानी से सहायक अध्यापिका को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को संज्ञान में लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापिका का मानसिक उत्पीड़न करने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में बीआरसी से संबद्ध करते हुए प्रकरण की जांच नगर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक को दिया गया।


प्रकरण बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र के कम अपोजिट विद्यालय शेखरपुर का है। जहां पर तैनात प्रधानाध्यापिका गलत सूचना एवं मनमानी के कारण सहायक अध्यापिका का दो माह का वेतन रोकने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामचंद्र की मानें तो सहायक अध्यापिका सुनीता गुप्ता चार सितंबर से दो नवंबर तक बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं। मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत आदेश प्रधानाध्यापिका प्रभा सिंह के व्हाट्सएप पर भेजा था। इसके बावजूद प्रधानाध्यापिका ने उपस्थिति पंजिका पर लगातार सहायक अध्यापिका सुनीता गुप्ता को अनुपस्थित अंकित करती रहीं। अगस्त में भी उपस्थिति को गलत सूचना पोर्टल पर आने से सहायक अध्यापिका का तीन दिन का वेतन कट गया। शिक्षिका का आरोप है कि उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। अध्यापिका जानबूझकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं।

शिक्षिका का उत्पीड़न करने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link