Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 28, 2022

अध्यापक ने विद्यालय परिसर में की प्रधानाध्यापक की पिटाई

 निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की शनिवार को विद्यालय के ही सहायक अध्यापक ने पिटाई कर दी। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने थाने पर दे जाकर तहरीर दे दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मानिकपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक शिव शंकर यादव की बोर्ड परीक्षा में सुभाष इंटर कॉलेज कटवार में ड्यूटी लगी है, लेकिन शनिवार को बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर न जाकर विद्यालय में पहुंचकर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने लगे। इस



दौरान प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने सहायक अध्यापक शिवशंकर को कहा की आप को ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है।


खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेकर ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करीए बस यही बात सहायक अध्यापक शिव शंकर को बुरी लगी, जिसके बाद वह प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार को विद्यालय परिसर में ही मारना पीटना शुरू कर दिए। किसी तरह गांव के कुछ लोग और विद्यालय के अध्यापकों के बीच बचाव कर मामला शांत कराया थानाध्यक्ष रामसरीख गीतम ने बताया प्रधानाध्यापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अध्यापक ने विद्यालय परिसर में की प्रधानाध्यापक की पिटाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link