Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 28, 2022

आठ तक की परीक्षा एक शिक्षक के ही भरोसे

 नगर क्षेत्र के विद्यालयों में स्टाफ का टोटा, कई जगह सिर्फ शिक्षामित्र 

कन्नौज। परिषदीय स्कूलों को वार्षिक गृह परीक्षाएं भगवान भरोसे चल रहीं हैं। नगर क्षेत्र का तो हाल बहुत खराब है। यहां एक-एक शिक्षक कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं करा रहे हैं। कारण, कई सालों से नई तैनाती से नगर के परिषदीय स्कूल महरूम हैं। बेसिक शिक्षा विभाग अगर सही तरीके से परीक्षाएं कराने का दावा करता है तो वह बेईमानी होगा।


22 से 26 मार्च तक चलने बाली परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल हो रहे हैं। ज्यादातर स्कूलों में एक शिक्षक या एक शिक्षामित्र ही तैनात है। पहले उनके कंधों पर कक्षा एक से पांच या कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी थी, अब अकले ही परीक्षा करा रहे हैं। एक शिक्षक या शिक्षामित्र कक्षा एक से पांच तक और कक्षा छह से  आठ तक परीक्षा कराने में जुटे हैं। कुछ शिक्षक कक्षा एक से आठ तक को परीक्षाएं करा रहे हैं। इसमें
ज्यादातर प्रधानाध्यापक की बजाय सहायक शिक्षक ही है।

आठ तक की परीक्षा एक शिक्षक के ही भरोसे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link