Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 28, 2022

सहायक अध्यापक के घर में घुसकर जानलेवा हमला

 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला न्यायालय में चल रहा है विचाराधीन


बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के चादपुर रोड निवासी सुधेश कुमार सिंह के घर में घुसकर दबंगों ने जानलेवा हमला में कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिस पर फैसला करने के लिए आरोपी उस पर बना रहे हैं। फैसला न करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया।



नगर के चांदपुर रोड निवासी सुधेश कुमार सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। चांदपुर रोड स्थित उसके आवास पर सड़क की ओर दुकानें बनी हुई हैं। जिनमें से एक दुकान उसने देवेंद्र वर्मा निवासी देवीपुरा प्रथम को सुनार का काम करने के


लिए दी हुई थी। आरोपी की फर्म में बचल, प्रवीन वर्मा, पवन वर्मा, निवासीगण चंद्रलोक कालोनी खुर्जा नगर, करन वर्मा, लता, संजीव आदि भी सम्मिलित हैं। आरोपियों ने उस दौरान पीड़ित को अपनी फर्म में साझीदार बनाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित के तगादा करने पर आरोपियों ने एक चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं, पीड़ित ने बाद में आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया, वह वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। बात दिनों जब पीड़ित ने आरोपियों की बात नहीं मानी तो गत आठ मार्च की शाम को आरोपी उसके घर में घुसकर जमकर मारपीट किये।

सहायक अध्यापक के घर में घुसकर जानलेवा हमला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link