Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 26, 2022

पांच से 16 साल तक के बच्चों का होगा सर्वे

 लखनऊ। अक्तूबर में पांच से 16 साल तक के बच्चों के ज्ञान का सर्वे होगा। यह सर्वे चार साल बाद होने जा रहा है। इसे डीएलए (प्रचलित नाम बीटीसी) प्रशिक्षुओं की मदद से किया जाएगा। यह सर्वे स्कूलों में नहीं बल्कि गांवों में घर-घर जाकर होता है।



इस सर्वेक्षण को असर (एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट) करवाने जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2018 में हाउसहोल्ड सर्वे हुआ था। इसके बाद सर्वे फील्ड पर नहीं किया जा सका है। 2021 में फोन आधारित सर्वे किया था लेकिन इस बार गणित और हिन्दी के अलावा अंग्रेजी भाषा की दक्षता भी परखी जाएगी।


पांच से 16 साल तक के बच्चों का होगा सर्वे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link