Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 26, 2022

Primary ka master: परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव, 26 जुलाई से आठ बजे से शुरू होगा पठन-पाठन

 लखनऊ । उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने मौसम कुछ ठीक होने के बाद अब बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब मंगलवार यानी 26 जुलाई से ही स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य प्रात: आठ बजे से प्रारंभ होगा।




उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय फिर बदल गया है। गर्मी कुछ कम होने के कारण विभाग ने समय में परिवर्तन किया है। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों स्कूलों में अब सुबह आठ से दो बजे तक पढ़ाई होगी। ऐसा करने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि शिक्षकों को भी स्कूलों में समय से पहुंचने में थोड़ा आसानी होगी। अभी स्कूल में प्रात: 7:30 बजे जब औचक निरीक्षण होता है तो कुछ शिक्षक स्कूल पहुंच ही रहे होते हैं। उनको भी अनुपस्थित कर दिया जाता है। अब समय बदलने से उनको भी आने में सुविधा होगी। इसके साथ ही साथ बच्चों की संख्या भी पर्याप्त होगी।




उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण एक अप्रैल से गर्मी की वजह से प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुबह 7.30 से 12.30 पठन-पाठन का काम संचालित किया जा रहा था। इस दौरान शिक्षकों को डेढ़ बजे तक स्कूल में रहने के निर्देश थे। समय में परिवर्तन के संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है। स्कूलों का यह टाइमटेबल 30 सितंबर 2022 तक रहेगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने गर्मी कम होने की वजह से स्कूलों का समय पूर्ववर्त करने का निर्णय लिया है।




परिषदीय और सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे खुलने के बाद 15 मिनट प्रार्थना और योगाभ्यास कराएंगे। मध्यावकाश सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक रखा जाएगा। 30 सितंबर तक स्कूल इसी टाइम टेबल के अनुसार संचालित किए जाएंगे। एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2022 तक स्कूल सुबह नौ बजे से तीन बजे तक चलेंगे।




अभी साढ़े सात बजे से खुल रहे थे स्कूल


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में 16 जून से पठन पाठन शुरू किया गया। गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने का समय सुबह साढ़े सात बजे डेढ़ बजे तक रखा गया था। इसमें बच्चे साढ़े सात बजे से 12.30 बजे तक स्कूल में रहते थे। शिक्षकों और अनुदेशक डेढ़ बजे तक उपस्थित रहते थे।



Primary ka master: परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव, 26 जुलाई से आठ बजे से शुरू होगा पठन-पाठन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link