जूनियर शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय के आवास पर शनिवार को हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि निरीक्षण के नाम पर अधिकारी शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं। यह शोषण यदि बंद नहीं हुआ तो संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा।
। मंडल उपाध्यक्ष नृपेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के प्रति छापामारी कर नकारात्मक छवि प्रस्तुत करते हुए दुष्प्रचार किया जा रहा है। इससे शिक्षक अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं। चार प्रतिशत कमी को प्रचारित किया जा रहा है। 95 प्रतिशत अच्छाइयों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि
शिक्षकों ने गाँव में शिक्षा का माहौल पैदा किया है। छापामारी करके शिक्षकों पर अविश्वास जताया जा रहा है। महामंत्री राजकिशोर यादव ने कहा कि शिक्षक को विद्यालय पहुंचने से पहले सब्जी खरीदनी पड़ती है। सिलिंडर भरना पड़ता है। शिक्षक से से सब काम हटाकर केवल शिक्षण का कार्य कराया जाए। अध्यक्षता कृष्ण कुमार ने की।
अवधेश शाक्य, नवीन सक्सेना, मोहम्मद रफी, सुभाष राजपूत, अशोक चौहान, प्रसून पांडेय, रोहित चौहान आलोक सिंह, अजय सिंह विजय बहादुर, सुनील दुबे, शीलेश यादव, मनोज मौजूद रहे। संवाद
%20(1).jpeg)
