Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 18, 2022

इस विभाग में 26 साल बाद शिक्षकों की भर्ती होगी

 प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रयायन विज्ञान विभाग में 26 साल बाद कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की पहल पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रक्रिया पूरी होते ही विभाग को 42 नए शिक्षक मिल जाएंगे। विभाग में शिक्षकों के कुल 51 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में महज पांच शिक्षक तैनात हैं। एक शिक्षक अवकाश पर हैं। वर्तमान में शिक्षकों के 45 पद रिक्त हैं।



इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 1922 में रसायन विज्ञान विभाग बना। यह विश्वविद्यालय में सबसे बड़ा विभाग है। रसायन विज्ञान विभाग में 1994 में शिक्षक भर्ती हुई थी। उस वक्त आठ लेक्चरर और चार रीडर की नियुक्ति हुई थी। आखिरी बार 1996 में एक पद के लिए शिक्षक भर्ती हुई थी। अब एक साथ शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। रसायन विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से 29 जुलाई के बीच होगा। कुल 42 पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 29, एसोसिएट प्रोफेसर के आठ और प्रोफेसर के पांच पद शामिल हैं।

इस विभाग में 26 साल बाद शिक्षकों की भर्ती होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link