Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 18, 2022

दस विद्यालयों में बनेगा नया भवन

 


फिरोजाबाद जिले के 10 परिषदीय विद्यालयों को जल्द ही नया भवन मिलेगा। यहां के भवन जर्जर हैं। ऐसे में शासन ने पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाने की अनुमति दे दी है। इसमें आठ प्राइमरी और दो उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इसी सत्र में ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि जिले में 250 विद्यालय जर्जर अवस्था में हैं।



बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया की  टूडला ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय डला, प्राथमिक विद्यालय पीपरिया, मदनपुर ब्लाक का उच्च प्राथमिक विद्यालय पुनच्छा, प्राथमिक विद्यालय नगला नथुआ, प्राइमरी स्कूल नवादा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कचमई, नगर क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय रहना, नारखी का प्राथमिक विद्यालय नैपई, मदनपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय उखड एक का उच्च प्राथमिक विद्यालय धरीआ में पुनर्निर्माण की अनुमति मिली है। 

दस विद्यालयों में बनेगा नया भवन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link