17 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई गई
उन्नाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान वेतन, सामूहिक बीमा योजना सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा है।
संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ल ने कहा कि नई पेंशन नीति को खत्म किया जाए। राजकीय
शिक्षकों एवं कर्मचारियों की तरह अन्य शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा दी जाए। जिला मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों को समस्याओं से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया है। इस मौके पर जिला 10 कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, कौशल किशोर मिश्र, उमाशंकर तिवारी हनुमंत सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. दिलीप सिंह, अबू सलीम, राघवेंद्र जयसवाल, अविनाश कुमार मौजूद रहे।
.jpeg)
