Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 18, 2022

UP news: युवाओं को दो करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन देने का रास्ता साफ

 लखनऊ : योगी सरकार ने युवाओं को अगले पांच वर्षों के दौरान दो करोड़ टैबलेट / स्मार्टफोन देने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। विधान सभा चुनाव से पूर्व जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने इसकी घोषणा की थी।



योजना के क्रियान्वयन के बारे में सोमवार को शासनादेश जारी होने की संभावना है। दो करोड़ टैबलेट / स्मार्टफोनदेने के लिए आपूर्तिकर्ता कंपनियों के चयन की खातिर सरकार नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करेगी। वहीं अपने पिछले कार्यकाल के दौरान स्मार्टफोन और टैबलेट पाने से वंचित रह गए 5.38 लाख युवा छात्रों को भी सरकार यह सौगात देने जा रही है। योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में युवाओं को बांटने के लिए 17.7 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट की आपूर्ति के लिए चयनित कंपनियों को आर्डर दिया था।

UP news: युवाओं को दो करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन देने का रास्ता साफ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link