बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग ने 120 विद्यालय पहले ही जर्जर घोषित किए हुए है और अब 31 विद्यालयों के भवनों की जांच शुरू कराई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर भवनों का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में परिषदीय विद्यालयों के भवनों की जांच कराई गई थी। जांच में 120 में विद्यालयों के भवन जर्जर घोषित किए गए थे। इनमें बागपत ब्लॉक में चार खेकड़ा ब्लॉक में तीन पिलाना ब्लॉक में पांच छपरौली ब्लॉक में 11 बड़ीत ग्रामीण में आठ, बिनौली ब्लॉक
में छह विद्यालयों के भवन जर्जर घोषित किए गए थे बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जर्जर विद्यालयों की बिल्डिंग ध्वस्त कराई जा रही है। ध्वस्तीकरण के बाद नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
अब विभाग की ओर से 31 नए और विद्यालयों के भवनों की जांच कराई जा रही है। इन विद्यालयों के भवनों की जांच कराकर जांच रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी। जिला समन्वयक सौरव शुक्ला ने बताया कि पूर्व में चयनित 120 जर्जर विद्यालयों में नीलामी की प्रक्रिया कर भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। अब 31 और विद्यालयों की जांच कराई जा रही है।

