Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 18, 2022

UP news: घर- घर तिरंगा कार्यक्रम को यूपी तैयार

 घर- घर तिरंगा कार्यक्रम को यूपी तैयार


लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में घर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रदेश में कुल 3.18 करोड़ तिरंगे फहराए जाएंगे। 2.68 करोड़ तिरंगे आवासीय घरों में लगाए जाएंगे। एक झण्डा गीत ‘जयघोष’ प्रदेश ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने तथा देश की सुरक्षा एवं समृद्धि से जोड़ने की हम सबकी जिम्मेदारी है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हुई वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई सभी राज्यों की बैठक में यह बात कही। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी0 किशन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। आगामी 11 से 17 अगस्त, 2022 तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा।



मुख्यमंत्री ने कहा कि एम0एस0एम0ई0 विभाग द्वारा 02 करोड़ तिरंगे की खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। 01 करोड़ 18 लाख तिरंगे प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों, एन0जी0ओ0, निजी सिलाई केन्द्रों इत्यादि के माध्यम से बनाए जा रहे हैं।

UP news: घर- घर तिरंगा कार्यक्रम को यूपी तैयार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link