खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई कर मांगा स्पष्टीकरण
उन्नाव। कई ब्लाकों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। बीएसए ने 50 शिक्षकों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन और मानदेय काटा है
एक से 14 जुलाई तक कई ब्लॉकों खंड शिक्षा के अधिकारियों द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया गया इस दौरान 50 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व सहचर गैरहाजिर मिले थे, जिसकी रिपोर्ट सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने बीएसए को भेजी थी रिपोर्ट के मुताबिक असोहा की सहायक शिक्षिका प्रज्ञा कश्यप, शिक्षामित्र कल्पना, हसनगंज की प्रधान शिक्षिका ऊपा रानी, शिक्षामित्र राज कुमारी, मोहिनी यादव, आरती सिंह, ऊषा सिंह, विपिन कुमार सिंह नहीं मिले थे। सुमेरपुर की शिक्षामित्र मोरा, गंजमुरादाबाद की शिक्षामित्र सैदवज्जमा, सुमेरपुर की प्रधान शिक्षिका रूपा सजनानी, संतोष कुमार तिवारी, सहायक शिक्षक सतेंद्र कुमार, भियागंज के प्रधान शिक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, सिकंदरपुर सरोसी के सहचर शशि देवी भी नदारद थी। हिलौली के सहायक शिक्षिका नीरज कनौजिया, सिकंदरपुर सरोसी की शिक्षामित्र रश्मि सिंह, सुमेरपुर की सहायक शिक्षिका सम्पता देवी शिक्षामित्र बिंदा देवी. अनुदेशक सुचिता सिंह, अनुदेश धर्मेंद्र कुमार सिंह, सरोसी की अनुदेशक अनामिका सेंगर, शिक्षिका अंशू शर्मा, नियोगज की शिक्षिका रितु बंसल भी निरीक्षण में नहीं मिले। सुमेरपुर को शिक्षिका प्रीति कटेरिया, हिलौली की रिचा मिश्रा, हसनगंज के शिक्षामित्र आँकेत सिंह, सुमेरपुर की शिक्षामित्र मीनाक्षी देवी, शिक्षक गंभीर सिंह, बीघापुर के अनुदेशक अभिषेक कुमार बिछिया की शिक्षामित्र आभा पाल, फतेहपुर चौरासी के अनुदेशक राहुल वर्मा, सरोसी की अनुदेशक लक्ष्मी शुक्ला, सफीपुर की शिक्षामित्र रेखा देवी भी नहीं मिलीं।
बीघापुर के शिक्षामित्र रवीन्द्र कुमार, असोहा के अनुदेशक अवधेश कुमार, हिलौली की शिक्षिका प्रीति त्रिपाठी, गंजमुरादाबाद के शिक्षक सुनील कुमार, बीघापुर की सहचर रिंकी सिंह, सुमेरपुर की शिक्षिका रती अग्निहोत्री, हसनगंज की शिक्षामित्र विमला देवी, शिक्षिका रिकी वर्मा, ज्योति यादव, सिकंदरपुर सरोसी को अनुदेशक शिखा पटेल गायब थे। नवाबगंज की शिक्षामित्र प्रियंका श्रीवास्तव, सिकंदरपुर सरोसी को शिक्षामित्र कश्मा देवी, बिछिया के महचर वृजेश कुमार श्रीवास्तव, हिलीलों के शिक्षक आनंद पाल, हसनगंज के शिक्षक बृजकिशोर और सरोसी सतेंद्र सिंह सेंगर गैर हाजिर मिले थे। बीएसए ने वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
.jpeg)
