Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 16, 2022

Primary ka master: शिक्षकों ने की निपुण भारत मिशन लक्ष्य पर चर्चा

 लंभुआ (सुल्तानपुर)। संकुल स्तरीय शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को संकुल केंद्र शिवगढ़ में हुई बैठक में सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के एक-एक शिक्षक शामिल हुए। बैठक में निपुण भारत मिशन लक्ष्य पर चर्चा की गई।



बैठक का शुभारंभ जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य व प्रेरणा सारथी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद निपुण भारत मिशन लक्ष्य व उसके उद्देश्य को त्रैमासिक रूप से कैसे प्राप्त किया जाए, इस पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन इकबाल खान ने चर्चा की एआरपी अरविंद यादव ने मिशन प्रेरणा के तहत संचालित स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।


शिक्षक संकुल मोहित की और से गणित विषय में संख्या पूर्व अवधारणा व संख्या ज्ञान विषय पर टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। हवलदार यादव ने शिक्षक डायरी व चहक कार्यक्रम पर चर्चा की। इस मौके पर शिक्षक संकुल उदयराज पाल, इंद्रभान, अभिषेक नारायण शुक्ला, राजकुमार, मोहित कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर बहादुर वर्मा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

Primary ka master: शिक्षकों ने की निपुण भारत मिशन लक्ष्य पर चर्चा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link