सुल्तानपुर मई माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षक संघर्ष की राह पर है। माध्यमिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शिक्षक श्यामलाल निषाद ने 27 जुलाई को आदि गंगा गोमतों के सीताकुंड घाट में जल समाधि लेने की चेतावनी दी है। माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष
श्यामलाल निषाद ने आठ जुलाई को शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का बाधित वेतन भुगतान 15 दिन के अंदर नहीं होने पर जल समाधि लेने को घोषणा की थी। माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय) की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष 21 से 23 जुलाई तक धरना-प्रदर्शन व 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने
का निर्णय लिया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अनुदान होने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं करना जिला विद्यालय निरीक्षक की अपने कर्तव्यों के प्रति अवहेलना है। संघ के जिला मंत्री डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को संघर्ष कार्यक्रम की सूचना दे दी है। (संवाद)
.jpeg)
