हर आंगनबाड़ी में बने पोषण वाटिका
औरैया। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारो में - आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण बाटिका बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पोषण वाटिका के लिए कृषि विज्ञान केंद्र निशुल्क वितरित करेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डा. रश्मि की अध्यक्षता में एक दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण संपन्न हुआ। उन्होंने प्रत्येक आंगनवाड़ी पर एक पोषण वाटिका बनाने पर जोर दिया। कहा कि जिन केन्द्रों पर जगह नहीं है वह सात दिन सात क्यारी के तहत सात क्यारी बना सकते, ताकि प्रतिदिन तरोताजा सब्जियां मिलें। इससे बच्चों को खेतीबाड़ी का ज्ञान व शुद्ध वातावरण भी मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण वाटिका बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा निशुल्क सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य अतिथि सीडीपीओ उमाकांत यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकताओं के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। (वा)
updatemart,primarykamaster, updatemarts, up basic shiksha ,up basic shiksha news,upbasic news,up basic shiksha parishad news,basic shiksha parishad up,basic shiksha news up,update mart,up primary ka master

