Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 17, 2022

इस जिले में सावन के हर सोमवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश,‌‌ डीआईओएस, बीएसए व एसडीएम ने जारी किए आदेश

 डीआईओएस, बीएसए व एसडीएम ने जारी किए आदेश

लखीमपुर खीरी। सावन माह के हर सोमवार को कांवडियो की भीड़ को देखते डीआईओएस से लेकर बीएसए व गोला एसडीएम ने गोला के सभी स्कूलों को प्रत्येक सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए है।



श्रावण मास में सोमवार के दिन काफी तादाद में कांवड़ियों, श्रद्धालुओं की भीड़ गोला में इकट्ठा होती है। इससे विद्यालय में छात्रों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है।


इसलिए सभी बोर्ड के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय

श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को बंद रहेंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय और डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि 18 जुलाई, 25 जुलाई एक अगस्त, आठ अगस्त को पड़ने वाले सोमवार को समस्त राजकीय, वित्तविहीन सहायता मान्यता प्राप्त, प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालय बंद रहेंगे। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




इस जिले में सावन के हर सोमवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश,‌‌ डीआईओएस, बीएसए व एसडीएम ने जारी किए आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link