नौ सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना
बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस डीएस यादव को दिया
प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, इसे हम लेकर रहेंगे। तदर्थ शिक्षकों को विनियमित और वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ाने • वाले शिक्षकों को सेवा शर्त निर्धारित कर 15 हजार का प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की।
प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाए, परीक्षा एवं मूल्यांकन की सभी स्तर के पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि की जाए, स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन करते हुए सरलीकरण किया जाए। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक अवशेषों के बकाया का भुगतान करने की मांग उठाई। कहा व्यावसायिक एवं कंप्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पदों परत समायोजित किया जाए। अल्पसंख्यक विद्यालयों में भी स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। धरना को जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व मंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गणेश पांडेय, राम पूजन सिंह, संजय द्विवेदी, जय प्रकाश मिश्रा, अर्जात पाल, आदित्य सिंह, राजधारी पाल, गिरिजेश श्रीवास्तव, सूर्यदेव, दिनेश चंद्र शाही, फागू लाल गुप्ता, जेवी सिंह आदि मौजूद रहे।

