Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 17, 2022

मांग:- विद्यालयों के शिक्षकों को दें समान वेतन व सेवा शर्त

 बलिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। पुरानी पेंशन लागू करने, वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन व सेवाशर्ते लागू करने, एनपीएम से अच्छादित शिक्षकों के वेतन से की गई कटौती एवं राज्य सरकार द्वारा दी जानेवाली अंशदान को व्यवस्थित करने की मांग की। |


धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व महामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने संगठन को सशक्त करने के लिए संगठन के मजबूती पर बल दिया। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने माध्यमिक शिक्षक संघ के संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीनियर बेसिक शिक्षक संघ आपके मांगों के समर्थन में कंधे से कंधे मिलाकर चलेगा अक्षय कुमार राय ने कहा कि किसी भी अध्यापक ने या कर्मचारी का वेतन जांच के नाम पर अवरुद्ध करना अधिनियम के विपरीत है। पत्रावली की जांच करना अधिनियमित व्यवस्था है लेकिन

जांच के नाम पर किसी भी शिक्षक को प्रताड़ित करना या वेतन अवरुद्ध करना यह अधिनियम के प्रावधानों के सर्वधा विपरीत है। पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णुदेव राय ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नियमों के विपरीत शिक्षकों को प्रताड़ित किया जाता है।


इतिहास साक्षी है कि जब-जब शिक्षकों का शोषण किया गया है। संगठन ने अपने संघर्षों के बल पर इस पर नियंत्रण किया है। धरना सभा को शशिकुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पादवेंद्र कुमार उपाध्याय, रविंद्र नाथ | राय, रणधीर सिंह, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, अरुण कुमार शुक्ल, दिनेश प्रसाद, शैलेष सिंह, राजेश मिश्रा, केके पांडेय, धर्मनाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अरविंद राय तथा संचालन राधाकृष्ण पाठक ने किया।

मांग:- विद्यालयों के शिक्षकों को दें समान वेतन व सेवा शर्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link