Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 17, 2022

शिक्षिका की हीरे की बाली गायब, शक में छात्रा की पिटाई पर स्कूल में हंगामा

 गजरौला शिव/ बिजनौर प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका के कान की बाली गायब हो गई वाली हीरे की बताई की जा रही है। बाली उठाने के शक में एक छात्रा से पूछताछ के वक्त पिटाई करने का भी आरोप है। स्कूल में इस मसले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। छात्रा को हालत बिगड़ने की बात कहते हुए अभिभावकों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है वहीं अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। एक भी बच्चा पढ़ने स्कूल नहीं पहुंचा। 



गांव अमीपुर सुधा तर्फ नंदरपुर के प्राथमिक विद्यालय में हाल ही में एक शिक्षिका की तैनाती हुई है। शुक्रवार की सुबह शिक्षिका के कानों से हीरे की बाली गायब हो गई। कक्षा चार की एक छात्रा पर बाली उठा ले जाने का शक हुआ।

शिक्षिका कहना था कि छात्रा ने कबूल किया कि उसने जमीन पर गिरी बाली उठाई और नाली में फेंक दी। शिक्षिका ने बाली की कीमत लगभग 35 हजार बताते हुए छात्रा के अभिभावकों से नुकसान की भरपाई किए जाने की माग की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच साढ़े 17 हजार रुपये में समझौता हो गया।

शिक्षिका की हीरे की बाली गायब, शक में छात्रा की पिटाई पर स्कूल में हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link