ललितपुर। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जनपद शाखा के जिला महामंत्री ने एक पत्र बीएसए को दिया
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जनपद शाखा के जिला महामंत्री राजेश कुमार साथ ने एक पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि शिक्षकों के समस्त अवकाशों की सेवा पंजिका के आधार पर मानव संपदा पर अपडेट किया जाए।
खंड शिक्षाधिकारी स्तर से सीसीएल में अनावश्यक विलंब न किया जाए दस वर्ष पूर्ण होने पर चयन वेतनमान स्वतः लगाया जाए और जिन अध्यापकों का चयन वेतनमान लग गया है, उनका एरियर भुगतान किया जाए।
शिक्षकों के ग्रेच्युटी विकल्प पत्र लेने के लिए आदेश जारी किया जाए। जिससे बीईओ स्तर पर विकल्प पत्र लिए जाएं। समस्त अवशेष देयक का शीघ्र भुगतान किया जाए इसके लिए समय निर्धारित किया जाए। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान से कायाकल्प से संबंधित लंबित कार्यों को पूर्ण कराने की समय साँमा तय की जाए। अध्यानरत छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड कैीआरसी सार पर रजिस्ट्रेशन के बाद लंबित है। उन्हें शीघ्र प्राप्त कराया जाए। कक्षा पांचवी व कक्षा आठवीं के उत्तीर्ण होकर विद्यालय छोड़ने वाले छात्रों की फोटो अपडेट की समस्या का निदान किया जाए।

