Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 17, 2022

Primary ka master: चार करोड़ से ज्यादा घरों में इस बार लहराएगा तिरंगा ,झंडे के ये है मानक

 


● इसकी लंबाई व चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए।


● झंडा बनाने की सामग्री खादी, हाथ से कता कपड़ा, मशीन से बना कपड़ा, सूती, पालीस्टर , ऊनी या सिल्क का हो सकता है।


● सफेद पट्टी में 24 तीलियों वाले अशोक चक्र को बाद में प्रिंट किया जाना चाहिए।


लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा बहुत खास होने वाला है। राज्य में 418 लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके अलावा 50 लाख सरकारी व गैरसरकार प्रतिष्ठानों में भी झंडा फहराने की तैयारी है।


यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस संबंध में विशेष गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक 11 से 17 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान धूमधाम से चलेगा। इसके तहत निजी आवासों व प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को उक्त समयावधि के बाद आदर भाव से उतार कर सुरक्षित रखा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में झंडा रात्रि में फहराया जा सकता है।

Primary ka master: चार करोड़ से ज्यादा घरों में इस बार लहराएगा तिरंगा ,झंडे के ये है मानक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link