Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 17, 2022

Primary ka master: अध्यापिका पर छात्र को छड़ी से पीटने का आरोप

 माछरा गांव हसनपुर कलां के  प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका ने तीसरी कक्षा के छात्र की छड़ी से पिटाई कर दी। छात्र के शरीर पर पिटाई के निशान बन गए। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।


मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित हसनपुर कलां अमरपुर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जिसमें शिक्षिका आभा सिंह कार्यरत हैं। गांव हसनपुर कलां निवासी शंकरलाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हसनपुर कलां में उनका पौत्र प्रशांत ( 11 ) पुत्र बृजेश कक्षा तीन का छात्र है। विद्यालय के कुछ बालकों में आपसी विवाद होने पर विद्यालय की शिक्षिका आभा सिंह ने पौत्र प्रशांत की छड़ी से जमकर पिटाई की, जिसमें प्रशांत के कंधों के पास छड़ी के निशान बन गए। वह परिजनों के साथ शिकायत करने विद्यालय पहुंचे तो शिक्षिका ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकाया तथा धक्का मुक्की करते हुए विद्यालय से निकल जाने को कहा।



शिक्षिका आभा सिंह का कहना है कि प्रशांत ने एक अन्य छात्र के सिर पर ईंट-पत्थर मारे, जिससे वह छात्र घायल हो गया। उसके सिर पर टांके तक आए हैं। उन्होंने प्रशांत को थप्पड़ मारा था, जिससे लड़ाई और न बढ़े। छड़ी से पीटने की बात निराधार है। मामला ग्राम प्रधान से जुड़ा है जो कि मेरे विरुद्ध चल रहा है।


एबीएसए माछरा ओमप्रकाश पाल और माछरा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें छात्र के साथ मारपीट करने की तहरीर मिली है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Primary ka master: अध्यापिका पर छात्र को छड़ी से पीटने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link