मिड-डे-मील में नमक-रोटी परोसने का मामला, बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर की जांच, प्रधान पर भी होगी कार्रवाई
घोरावल गुरेठ स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को मिड-डे-मील मैं नमक रोटी परोसने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। तीन अन्य शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर मामले में प्रधान पर भी कार्रवाई की तैयारी है। बीएसए ने रिपोर्ट डीपीआरओ को प्रेषित कर दी है।
गुरे कंपोजिट विद्यालय में 22 अगस्त को बच्चों को मिड-डे-मील मैं नमक-रोटी दिए जाने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो में अलग-अलग कक्षाओं के सभी बच्चे नमक-रोटी खाने की बात कह रहे हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह जांच के लिए विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात की। अभिभावकों, रसोइया शिक्षकों प्रधानाध्यापक और प्रधान का भी बयान दर्ज किया। विद्यालय में चार गैस सिलिंडर थे लेकिन उन्हें रिफिल नहीं कराया जा रहा था। अपनी जांच रिपोर्ट में उन्होंने प्रधान और प्रधानाध्यापक में सामंजस्य न होने के चलते ऐसी स्थिति बनने का उल्लेख किया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए हरिवंश कुमार ने प्रधानाचार्य रुद्र प्रसाद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय इमली पोखर से संबद्ध किया गया है। विद्यालय के सहायक अध्यापक कुंवर सिंह वैश्य, रमेश कुमार और दीपचंद को नोटिस देते हुए उन्हें तीन दिनों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।
सहायक अध्यापकों पर आरोप है कि वह विद्यालय में उपस्थित रहते हैं लेकिन मिड-डे-मील सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में कोई रुचि नहीं लेते। पूरे मामले की विस्तृत जांच दुद्धी के बीईओ महेंद्र मौर्य को सौंपी गई है। वहीं इस मामले में प्रधान रंजना की भूमिका को भी गैर जिम्मेदाराना मानते हुए कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है डीपीआरओ विशाल सिंह नेबताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रधान के विरुद्ध भी समुचित कदम उठाया जाएगा।
.png)
