Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 27, 2022

Primary ka master: स्कूल में पिटाई से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा

 मेरठ के भावनपुर क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा दस के छात्र ने तीसरी कक्षा के छात्र की इस कदर पिटाई की कि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवना चाहा लेकिन परिजन नहीं माने। वहीं मृतक छात्र के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने उन्हें जैसे-तैसे शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के पचगांव पट्टी स्थित केवीएसएस इंटर कॉलेज में गुरुवार को दसवीं क्लास के छात्र ने तीसरी क्लास के छात्र की जमकर पिटाई की। इससे तीसरी क्लास का 10 वर्षीय छात्र जीतू पुत्र मांगेराम की उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अमर सिंह पट्टी निवासी 10 वर्षीय जीतू पुत्र मांगेराम के साथ कैलाशवती शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 के छात्र ने गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्कूल से घायल छात्र जीतू गिरते-पड़ते हुए अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी मां ने गांव के एक चिकित्सक को बुलाकर उपचार दिलाया।


आज सुबह बच्चे की हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की सूचना पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण कैलाशवती शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय में जमा हो गए और जमकर हंगामा कर दिया।



ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों के मौजूदगी के बावजूद जीतू के साथ मारपीट की गई जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से पांच लाख रुपये व मृतक की मां को नौकरी की मांग की। वहीं काफी जद्दोजेहद के बाद पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण व परिजन शांत हुए।

Primary ka master: स्कूल में पिटाई से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link