Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 27, 2022

विद्यालयों में बच्चों से लगवाई झाडू तो होगी कठोर कार्रवाई

 मैनपुरी जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला अनुश्रवण समिति समग्र शिक्षा की बैठक ली जिम्मेदारों को चेतावनी कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को झाड़ू लगाते हुए पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।


3 उन्होंने बीएसए से कहा कि किसी भी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में कोई भी बच्चा झाडून लगाए बाल श्रम, बाल गरिमा का धन न हो। इसे अमानवीय कृत्य मानते हुए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा में भी डीएम नाराज नजर आए। पाया कि नगरीय क्षेत्र के 25 विद्यालयों में नगर पालिका ने कोई कार्य नहीं कराया है। कहा कि अधिकारी आवंटित विद्यालयका प्रतिमाह निरीक्षण करें। 


जो शिक्षक समय से उपस्थित न हो या विद्यालय में कमी हो तो उसकी सूचना बीएसए को दें पाया कि जिले के पांच विद्यालयों में बालिका शौचालय और नौ विद्यालयों में बालक शौचालय नहीं है। सीडीओ विनोद कुमार ने बताया अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूते-मोजे आदि को धनराशि भेजी जा चुकी है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, एसडीएम नवोदिता शर्मा परियोजना निदेशक केके सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम पौसी राम आदि मौजूद रहे। 

विद्यालयों में बच्चों से लगवाई झाडू तो होगी कठोर कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link