Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 27, 2022

शिक्षक संघ ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

 ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। बीआरसी ज्ञानपुर से शुरू हुए अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।



प्रांतीय आस्वान पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि

पुरानी पेंशन की बहाली, संविदा शिक्षकों को नियमित नई शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधानों को समाप्त करने, सातवें वेतन आयोग को प्रभावी बनाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने ब्लॉक में हस्ताक्षर अभियान को गति देंगे। इस मौके पर विनोद चंद्र द्विवेदी, चंद्रबली उपाध्याय, केके मौर्य, मनोज कुमार उपाध्याय, मुकेश अमन राव, संदीप पासी, अरविंद, पांडेय, प्रदीप सिंह, सरस पांडेय, शेषधर आदि रहे।

शिक्षक संघ ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link