Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 27, 2022

परिषदीय स्कूलों में अब प्रेरणा एप से होगी पौधों की सुरक्षा


फिरोजाबाद पौधों के रखरखाव की लेकर अब परिषदीय स्कूलों में एक नई पहल शुरू की गई है। पौधों को नया जीवन दान देने के लिए परिषदीय स्कूलों में अब प्रेरणा एप के माध्यम से पौधों की रखवाली की जाएगी। एप पर जिस तरह से स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं को अपलोड किया जाता है, उसमें अब पौधे को भी शामिल किया गया है। समय-समय पर बीईओ द्वारा निरीक्षण कर इसकी पौधों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।



जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में वन महोत्सव के दौरान पौधे लगाए गए। पौधों की लोकेशन के लिए बन विभाग गड्ढों की जियो टैगिंग करता है, लेकिन जब लग जाते हैं तो इनकी कोई देखभाल नहीं करता है। अब परिषदीय स्कूलों में पौधों की देखरेख के लिए इनका ब्यौरा प्रेरणा एप पर अपलोड करना होगा प्रेरणा एप के माध्यम से एक क्लिक पर पौधों की पूरी जानकारी विभाग को मिल जाएगी कि स्कूलों में कब पौधे लगाए गए और पौधों की मौजूदा स्थिति क्या है।


बीएसए अंजली अग्रवाल का कहना है कि एप पर पौधों की पूरी जानकारी भरी जाएगी, इसके लिए सभी बीईओ और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बीईओ निरीक्षण रिपोर्ट में पौधों की जानकारी भी देंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

परिषदीय स्कूलों में अब प्रेरणा एप से होगी पौधों की सुरक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link