कुंडा शिक्षक की मौत के मामले में बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अधारण कर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। बेटे का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। रुपये न देने पर अपहरण कर हत्या कर दी।
बाघराय थाना क्षेत्र के मलावा छजईपुर गांव निवासी बद्रीविशाल शुक्ला सुंदरगंज बाजार स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक थे 21 अगस्त की उनका शव कुंडा कोतवाली के बाबूगंज बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था बेटे हरिओम शुक्ला ने शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
.jpg)
