Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 20, 2022

अमित बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

 पहाड़ी, चित्रकूट : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई का बुधवार को निर्वाचन हुआ । कांटे की टक्कर में अमित कुमार पांडेय को अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन निर्विरोध होने पर चार पदों के लिए वोट डाले गए। 



जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 216 मत पाकर अमित कुमार पांडेय विजयी रहे । निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीम मोहम्मद को 214 और रामभद्र त्रिपाठी को 164 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी अखिलेश द्विवेदी के नामांकन वापस लेने पर बृजेश त्रिपाठी निर्विरोध चुन लिए गए। 

अमित कुमार यादव को मंत्री, मनोज कुमार शुक्ला को संयुक्त मंत्री और महताब अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि कुछ मतदाताओं ने एक पद पर ही मतदान किया तो कई ने नोटा का प्रयोग किया। निर्वाचन संपन्न कराने में आलोक कुमार गर्ग, आराधना सिंह, वंदना यादव, कमलेश कुमार मिश्रा, सुशील कुशवाहा, देवकुमार यादव, ज्ञान सिंह, सुशील विश्वकर्मा और दिवाकर त्रिपाठी का सहयोग रहा।

अमित बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link