Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 20, 2022

स्कूलों से तलाशे जाएंगे अच्छे खिलाड़ी

 राव्यू, लखनऊ : प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक अच्छे खिलाड़ी के तौर पर विकसित किया जाएगा। खेलो इंडिया व फिट इंडिया के मानकों पर परिषदीय स्कूलों में ब्लाक व जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। नवंबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी।



इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के लिए सभी सुविधाएं दी जाएंगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने यह जानकारी दी।

स्कूलों से तलाशे जाएंगे अच्छे खिलाड़ी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link