Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 20, 2022

Primary ka master: स्कूल में गिरा झूला, दो मासूमों की मौत

 बहराइच शहर के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में बुधवार को झूला गिरने से मे उसके नीचे दबकर दो मासूमों की मौत हो गई। बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।



पुलिस ने बताया कि शहर के नौगड़ी इलाके के इस स्कूल में दोपहर के भोजनावकाश के समय बच्चे परिसर में खेल रहे थे। कक्षा दो के छात्र अरशान (8) व प्रतीक (7) परिसर में लगे झूले पर झूल रहे थे। इसी दौरान वह झुला गिर गया और दोनों बच्चे उसके नीचे दब गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया, जहां



डॉक्टरों ने अरशान को मृत घोषित कर दिया। वहां से रेफर किए गए प्रतीक को लखनऊ में गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम उसकी मौत हो गई स्थानीय प्रशासन की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शूला जमीन में फिक्स नहीं था इस वजह से हादसा हुआ।

Primary ka master: स्कूल में गिरा झूला, दो मासूमों की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link