Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 20, 2022

Primary ka master: छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल, हिरासत में आरोपी शिक्षक

 आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली में एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक अक्सर छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी होने पर छात्राओं के परिवार की महिलाओं ने बुधवार को विद्यालय पर धावा बोल दिया और शिक्षक की चप्पलों से जमकर पिटाई किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



फूलपुर कोतवाली अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक द्वारा पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अक्सर ही छेड़खानी की जाती थी। इसकी जानकारी होने पर छात्राओं के परिवार की महिलाओं ने बुधवार को विद्यालय पर धावा बोल दिया और शिक्षक की चप्पलों से जमकर पिटाई किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। इसके साथ ही पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




अध्यापक पर फूटा परिजनों का गुस्सा


वायरल वीडियो में दर्जन भर महिलाए एक व्यक्ति को पीट रही है। बीच बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति पर भी महिलाएं हमलावर है। यह वीडियो प्राइमरी कंपोजिट विद्यालय सरैया थाना कोतवाली फूलपुर का है। बताया जाता है कि महिलाओं द्वारा पीटा जा रहा व्यक्ति उसी विद्यालय में शिक्षक है। उस पर आरोप है कि वह पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के साथ ही उल्टी-सीधी बात करता है। छात्राएं लगातार इसकी शिकातय अपने परिजनों से कर रही थी। जिस पर बुधवार को दर्जन भर से अधिक महिलाएं विद्यालय पर पहुंच गई और शिक्षक पर चप्पल से हमला बोल दिया। 



वहीं विद्यालय के बाहर मौजूद परिवार के पुरूष सदस्य शिक्षक को बाहर आने के लिए ललकार रहे थे। शिक्षक का नाम बीएल यादव बताया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं द्वारा शिक्षक के पिटायी का वीडियो वायरल हो गया। जिसे एसपी अनुराग आर्य ने संज्ञान में लिया और फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने का फरमान जारी कर दिया।


वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विवेचना पूरी कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।

Primary ka master: छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल, हिरासत में आरोपी शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link