Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 20, 2022

आप प्रदर्शनी लगाकर दिखाएगी यूपी के स्कूलों की बदहाली

 लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाली दिखाने के लिए प्रदर्शनी लगाएगी। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इसकी तैयारी शुरू करें। बीते महीने सेल्फी विद स्कूल अभियान चलाकर इंटरनेट मीडिया पर आप ने जिलेवार यूपी के सरकारी स्कूलों की बदहाली दिखाई थी। सीबीआइ के सवालों से घिरे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा दिल्ली में चमकाए गए स्कूलों से यूपी के स्कूलों की तुलना की जाएगी। जल्द प्रदेश कमेटी की प्रदर्शनी की तारीख तय की जाएगी।



आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आप कार्यकर्ता जिलों में बड़े चौराहे व फ्लाईओवर पर बैनर लेकर भी खड़े होंगे। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यही कारण है कि बेवजह दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को घेरा जा रहा है, मगर आप का अभियान इससे कमजोर होने वाला नहीं।

आप प्रदर्शनी लगाकर दिखाएगी यूपी के स्कूलों की बदहाली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link