Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 29, 2022

शोषण पर शिक्षकों ने जताया आक्रोश

 कासगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को प्रभु पार्क में हुई। बैठक में शिक्षकों के शोषण पर आक्रोश जताते हुए  आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया।



जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि संगठन शिक्षकों का शोषण नहीं होने देगा। महामंत्री मुनेश राजपूत ने कहा शिक्षकों की किसी भी परेशानी का हल निकालने के लिए संगठन तत्पर है।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा संगठन ने शिक्षकों की समस्या का निदान कराया है। इस दौरान गंजडुंडवारा संयोजक डॉ.


प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने व्यक्त किए विचार


अवनीश यादव, सह संयोजक खालिद अनवर, पटियाली संयोजक प्रदीप यादव, सह संयोजक राघवेंद्र द्विवेदी, गौरव देव को मनोनीत किया गया।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंडीर, ब्लाक अध्यक्ष अमांपुर राजेश यादव, सोरों गजेंद्र प्रताप सिंह, सिंहपुरा सुखबीर सिंह यादव, कासगंज योगेश यादव, जावेद अली, सत्यप्रकाश, धन सिंह, सुशील कुमार, उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह ने किया।

शोषण पर शिक्षकों ने जताया आक्रोश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link