Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 12, 2023

छात्रों के डाटा का सत्यापन करने पर 37 विद्यालयों को नोटिस जारी

 बागपत। जिले के 37 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने यू-डायस पर छात्र- छात्राओं के डाटा का सत्यापन नहीं किया है। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने जल्द ही छात्रों का डाटा सत्यापित न करने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।


विद्यालयों में फर्जी छात्रों का नामांकन रोकने के लिए शासन ने छात्र-छात्राओं का डाटा का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। जिला स्तर पर बार-बार निर्देशों के बावजूद विद्यालयों के प्रधानाचार्य डाटा का सत्यापन नहीं कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने डाटा का सत्यापन न करने वाले 37 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए हैं।



जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि जल्द ही छात्रों का डाटा अपडेट न करने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करने की कार्रवाई की जाएगी।

इनका सत्यापन अधूरा

एसएम इंटर कॉलेज महावतपुर बावली, संस्कार विद्या दीप टटीरी, सर्वहितकारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मवीकला, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली, सर्वोदय हाईस्कूल पावला, श्री गोपीचंद भर्तरी इंटर कॉलेज अहेड़ा, श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय, श्री संस्कृति महाविद्यालय खेकड़ा, सेंट फ्रांसिस स्कूल, शुलभा गर्ल्स हाईस्कूल, सरदार बल्लभभाई पटेल हाईस्कूल कैडवा, तारा इंटर कॉलेज बड़ावद, विद्या भवन पब्लिक स्कूल, भोपाल सिंह हाईस्कूल भगौट, चौधरी हुकम सिंह हाईस्कूल नंगला, चेतना जूनियर हाईस्कूल, देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ल, देवांश पब्लिक स्कूल हिसावदा, जीजीआईसी बागपत, गर्ल्स हाईस्कूल बदरखा, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत, गोडविल इंटर कॉलेज किरठल, हजारीलाल इंटर कॉलेज खैला, होली चाइल्ड एकेडमी खेकड़ा, जनता वैदिक इंटर कॉलेज निरोजपुर गुर्जर, जवाहर नवोदय विद्यालय आदि शामिल हैं।

छात्रों के डाटा का सत्यापन करने पर 37 विद्यालयों को नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link