Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 12, 2023

मुख्यमंत्री सुमंगला योजना: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता की अहर्ताएं व ऑनलाइन आवेदन का लिंक

 *मुख्यमंत्री सुमंगला योजना*


BY निर्भय सिंह


*_मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता की अहर्ताएं_*


1. लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र / विद्युत / टेलीफोन का बिल मान्य होगा।


*2. लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रु0-3.00 लाख हो।*


3. किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।


4. परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।


*किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभअनुमन्य होगा।*



*मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के क्रियान्वयन के स्तर*


_मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 6 श्रेणियों में निम्नवत् लागू की जायेगी :-_


➡️प्रथम श्रेणी

नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।


➡️द्वितीय श्रेणी

वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2018 से पूर्व न हुआ हो, को रू0 1000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।


➡️तृतीय श्रेणी

वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो, को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।


➡️चतुर्थ श्रेणी

वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो, को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।


➡️पंचम श्रेणी

वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो, को रू0 3000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।


➡️षष्टम् श्रेणी


वह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक- डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो, को रू0 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।


*ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज*


➡️छात्र/छात्रा की फ़ोटो


➡️छात्र/छात्रा और उसके परिवार की एक साथ फैमिली फ़ोटो


➡️छात्र/छात्रा का आधार,माता और पिता का आधार


➡️विद्यालय के प्रधानाचार्य से छात्र/छात्रा के उस मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन का प्रमाणपत्र


➡️विद्यालय का आई-कार्ड


➡️माता या पिता में से किसी एक की पासबुक


ऑनलाइन आवेदन का लिंक*


https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php


👉 https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php



✍️निर्भय सिंह,बा

राबंकी

मुख्यमंत्री सुमंगला योजना: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता की अहर्ताएं व ऑनलाइन आवेदन का लिंक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link