Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 12, 2023

Primary ka master: चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष करने पर जोर

 प्रयागराज । परिषदीय स्कूलों में चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को भाषा और गणित विषयों में दक्ष बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के द्वारा परिषदीय विद्यालयों के कक्षा चार और पांच में शिक्षण कार्य कर रहे दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ऐसे में इन शिक्षकों पर कक्षा चार और कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को दोनों विषयों में दक्ष करने की जिम्मेदारी है।


कक्षा चार और कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को भाषा और गणित विषयों में दक्ष बनाने के लिए राज्य परियोजना की तरफ से तैयार कराई गई निर्देशिका के अनुरूप कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।



बच्चों को उनके वर्तमान सीखने के स्तर के आधार पर भाषा और गणित के समूहों में विभाजित किया जाएगा और इसके अनुसार समूहवार शिक्षण कार्य कराया जाएगा। शिक्षण कार्य शुरू करने से पूर्व वर्तमान सत्र के अनुसार कक्षा चार और पांच के सभी छात्र-छात्राओं का भाषा और गणित विषय का बेसिक और एडवांस समूह निर्धारित कर शिक्षण कार्य कराते हुए ग्रुप प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी होगी

Primary ka master: चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष करने पर जोर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link